आगरालीक्स…Agra News: भोले बाबा ग्रुप सहित पांच घी निर्माता फर्मों के लॉकर की आयकर विभाग आज से जांच करेगी। आयकर विभाग की 5 वें दिन भी जांच जारी है।
आगरा के भोले बाबा मिल्क फूडस ग्रुप और उससे लिंक चार घी निर्माता फर्मों पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार यानी 15 जनवरी को आगरा के नेहरू नगर सहित उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आयकर विभाग के 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने जांच शुरू की थी। टीम ने वित्तीय लेन देन में गड़बड़ी की आशंका पर जांच का दायरा बढ़ा दिया है, सोमवार को भी टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
आज खोले जा सकते हैं लॉकर
आयकर विभाग कानपुर जोन के प्रधान निदेशक अन्वेषण पीयूष कोठारी के निर्देश पर गुरुवार से 150 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम पांच घी निर्माता फर्मों के 35 ठिकानों पर जांच में जुटी हुई हैं। मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि एफएसडीए के सहयोग से घी के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है जिससे स्पष्ट हो सके कि मिलावटी घी की बिक्री तो नहीं की जा रही थी। इसके साथ ही टीम ने जांच को जांच के दौरान डेढ़ दर्जन लॉकर का भी पता चला है इन्हें सील कर दिया गया था अब इन लॉकरों को खोलकर भी जांच की जाएगी इसकी प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू हो सकती है।