Sunday , 28 June 2026
Home फिरोजाबाद Crime News: Police arrested a husband and wife who defrauded a former minister…#firozabadnews
फिरोजाबाद

Crime News: Police arrested a husband and wife who defrauded a former minister…#firozabadnews

264

फिरोजाबादलीक्स…पूर्व मंत्री पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद समझौते के नाम पर 42 लाख ठगे. पुलिस ने पति—पत्नी को किया अरेस्ट

प्रदेश के पूर्व पर्यटन राज्यमंत्री अशोक यादव व उनके साथी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के बाद समझौते के नाम पर 42 लाख ठगने वाले पति—पत्नी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. यह कार्रवाई शिकोहाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने की है. शनिवार को इनको अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राय सिंह उर्फ विशाल और उसकी पत्नी पिंकी को उनके शंभू नगर सिाित आवास से पकड़ा.

7 साल पुराना है मामला
मामला सात साल पुराना है 19 फरवरी 2019 को थाना एका क्षेत्र की रहने वाली पिंकी और उसके पति राय सिंह ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था. सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार ने बताया​ कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद महिला और उसके पति ने पूर्व मंत्री पर दबाव बनाया. बदनामी के डर से पूर्व मंत्री ने राजीनामा करने के लिए दोनों आरोपी पति पत्नी को 42 लाख रुपये से अधिक की धनराशि दी. पैसा मिलने के बाद महिला ने कोर्ट में शपथ पत्र देकर मुकदमा वापस ले लिया.

पूर्व मंत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी
खुद को ठगा महसूस करने और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पूर्व मंत्री अशोक यादव ने 9 जुलाई 2022 को कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति पत्नी के खिलाफ शिकोहाबाद थाने में धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग की प्राथमिकी दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई. जब टीम ने दोनों पति पत्नी से पूछताछ की तो उन्होंने शपथ पत्र में अपने हस्ताक्षर फर्जी बताए. इसके बाद एफएसएल, आगरा को हैंडराइटिंग मिलाने के लिए अनुरोध किया गया. वहां से अब रिपोर्ट आने व क्राइम ब्रांच की लंबी जांच के बाद शनिवार को शिकोहाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दोनों पति—पत्नी को अरेस्ट कर लिया और जेल भेज दिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

फिरोजाबाद

Tragic: Two brothers died of electrocution while installing a submersible pump pipe…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…दुखद, सबमर्सिबल का पाइप लगाते समय 17 और 15 साल के दो...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Now development, security and industries are getting a boost in UP : CM Yogi

आगरालीक्स…फिरोजाबाद में सीएम योगी बोले—यूपी में अब दंगा और कर्फ्यू नहीं बल्कि...

फिरोजाबाद

Agra Live News: Bodies of a couple found in the canal; their hands were tied together with the same dupatta…#agranews

फिरोजाबादलीक्स…नहर में मिले प्रेमी—प्रेमिका के शव. दोनों के हाथ एक ही दुपट्टे...

फिरोजाबादबिगलीक्स

Video News: Massive fire breaks out in a wagon of a goods train traveling from Tundla to Kanpur…#firozabadnews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, बड़ा हादसा…टूंडला से कानपुर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे में...

error: Content is protected !!