आगरालीक्स आगरा में शीतलहर का प्रकोप, 18 जनवरी को बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में बुधवार सुबह से ही ठंडी हवा चल रही है इससे सुबह का तापमान सात डिग्री के आस पास बना हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में धूप निकलने से सर्दी से राहत मिल जाएगी लेकिन शाम होते ही शीतलहर चलने लगेगी इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी।
18 जनवरी को बारिश के आसार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 18 जनवरी को बारिश के आसार है। इससे सर्दी से हल्की राहत मिलेगी लेकिन कोहरा छाने के आसार हैं।