आगरालीक्स आगरा के होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव पीजी में लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इटावार के भरथना के वाजपेयी नगर के रहने वाला 27 साल का अनूप यादव ताजगंज क्षेत्र के वेदा
इंस्टीट्यूट आफ होटल एंड मैनेजमेंट का थर्ड ईयर का होटील मैनेजमेंट का छात्र था। उसने सितारा होटल से इंटर्नशिप पूरी की थी और अपने दोस्त के साथ पेइंग गेस्ट में कमरे में रह रहा था।
कमरे में खिड़की से लटका मिला शव
सोमवार शाम को अनूप यादव का रूम पार्टनर पीजी पहुंचा तो जंगले पर अनूप यादव का शव लटका हुआ था उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। अनूप यादव के पिता रघुराज सिंह ने हत्या के आरोप लगाए हैं, एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय का मीडिया से कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।