आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत, हंगामा।
इटावा के थाना कपास के रहने वाले राशू भदौरिया ने एक साल पहले कानपुर की रहने वाली माला भदौरिया से शादी की थी। रेशू भदौरिया का कहना है कि बुधवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर माला को ट्रांस यमुना फेस टू स्थित उत्तम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। दोपहर 12 बजे सिजेरियन डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया। ( Agra Local News : Woman died after C-Section in Agra)
तबीयत बिगड़ने पर दूसरे हॉस्पिटल में किया रेफर, मौत
कुछ देर बाद ही माला भदौरिया की तबीयत बिगड़ गई, हालत बिगड़ने पर प्रसूता को फतेहाबाद स्थित जीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया, परिजन प्रसूता को लेकर जीएम हॉस्पिटल पहुंचे। हास्पिटल ने पहले भर्ती करने से इन्कार कर दिया, जब डॉक्टर ने बात की तो भर्ती कर लिया लेकिन कुछ देर बाद ही माला भदौरिया की मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शव को लेकर उत्तम हास्पिटल पर आग गए और जमकर हंगामा किया।
कराया गया पोस्टमार्टम
इस मामले में हास्पिटल संचालक का मीडिया से कहना है कि हार्ट अटैक पड़ने से मौत हुई है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।