आगरालीक्स …आगरा की भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों के 35 ठिकानों पर आयकर विभाग की 24 घंटे बाद भी जांच जारी है। 150 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की टीम जांच में जुटी हुई हैं। ( Agra News : 150 Officer of Income tax survey on Bhole Baba group & four other firms after continue after 24 )
आयकर विभाग के कानपुर जोन के प्रधान निदेशक अन्वेषण पीयूष कोठारी के निर्देश पर आयकर उप निदेशक हार्दिक अग्रवाल के नेतृत्व में गुरुवार सुबह से की भोले बाबा ग्रुप और भोले बाबा फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 20 ठिकानों पर जांच शुरू की। भोले बाबा ग्रुप के संचालक कारोबारी कृष्ण मुरारी अग्रवा और उनके बेटे गोविंद व तरुण अग्रवाल हैं। इसके साथ टीम ने ग्रुप के ही हरि शंकर अग्रवाल व वीरेंद्र अग्रवाल के आगरा के साथ ही कानपुर, अलीगढ़, गौतमबुदृध नगर स्थित आवासीय और व्यावसायिक ठिकानों पर टीम जांच में जुटी हुई है।
एक साथ आयकर विभाग की टीम की जांच
भोले बाबा ग्रुप से लिंक मिलने पर आयकर विभाग की टीम ने कमला नगर निवासी गौरव बंसल की दाऊजी मिल्क प्रोडक्ट की दौसा स्थित फैक्ट्री, अभिषेक जैन व नमन जैन की सिरसागंज स्थित पोददार मिल्क प्रोडक्ट फर्म पर टीम ने जांच शुरू की। आयकर विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।
निवेश के दस्तावेज और नकदी की जांच में जुटी टीमें
मीडिया में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आयकर विभाग की जांच में बड़ी मात्रा में नकदी, ज्वैलरी मिली है। इसके साथ ही विदेश में निवेश को लेकर भी सुराग मिले हैं, आयकर विभाग की टीम ग्रुप से कारोबारी रिश्ते रखने वाली कंपनियों के रिकार्ड भी खंगालेगी, टीम जांच में जुटी हुई हैं।