आगरालीक्स आगरा की कारोबारी महिला ने अपने बच्चों को इंस्टाग्राम पर महिला की आपत्तिजनक पोस्ट और द्विअर्थी बातें देखने पर दर्ज कराई प्राथिमिकी, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र की महिला कारोबार करती है, उसने अपने बच्चों को मोबाइल पर इंस्टाग्राम पर रील देखते हुए देखा, बच्चों से मोबाइल छीनकर चेक किया तो जिस इंस्टाग्राम आईडी की रील बच्चे देख रहे थे उसमें महिला के आपत्तिजनक वीडियो मिले जिसमें महिला अश्लील व द्विअर्थी बातें कर रही थी। ( Agra Local News: Woman lodge FIR against Instagram ID of woman)
प्राथिमिकी कराई दर्ज
कारोबारी महिला कमला नगर क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर पर अपने प्रोडक्ट सप्लाई करने गई थी, यहां भी उसने ब्यूटी पार्लर संचालिका को उसी महिला की इंस्टाग्राम आईडी पर रील देखते हुए देखा, उस महिला के इंस्टाग्राम पर 2.95 लाख फालोअर हैं। महिला कमला नगर क्षेत्र की बताई जा रही है। कारोबारी महिला ने जागरूकता दिखाते हुए साइबर थाने में तहरीर दी, पुलिस ने प्राथिमकी दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।
बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं रखें नजर
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं इस पर नजर रखें। कई ऐसे एप भी हैं जिनकी मदद ले सकते हैं जिससे बच्चे आपत्तिजनक और इस तरह के वीडियो नहीं देख सकते हैं।