आगरालीक्स आगरा में सुबह सुबह कड़ाके की सर्दी, आज तक स्कूल बंद हैं, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में सुबह सुबह कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। गुरुवार सुबह का तापमान छह डिग्री के आस पास रहा। मौसम साफ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन में धूप निकलने से सर्दी से राहत मिल जाएगी, दिन का तापमान 20 डिग्री को पार कर जाएगा। रात में गलन भरी सर्दी से लोग परेशान रहेंगे। ( Agra News: Weather Forecast for 15th January 2026)
19 जनवरी को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 19 जनवरी को बादल छाने के साथ ही बारिश हो सकती है, इससे पहले घना कोहरा छाएगा। 20 जनवरी से सर्दी में मामूली गिरावट आ सकती है।