आगरालीक्स…आगरा में प्रेमी का चौंकाने वाला राज सामने आते ही सदमे में आई युवती ने चुन ली मौत.
आगरा में एक युवती ने प्रेमी के चौंकाने वाले राज क पता लगते ही सदमे में आकर मौत को चुन लिया. लखनऊ के रहने वाले युवक ने युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया. इसके बाद उसके साथ संबंध भी बनाए और जब युवती ने शादी की बात कही तो उसने मना कर दिया. लेकिन बाद में युवती को पता चला कि उसका प्रेमी शादीशुदा है तो इससे वो सदमे में आ गई और उसने अपनी जान दे दी. पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले की जांच की जा रही है.मामला थाना छत्ता का है. यहां रहने वाली एक युवती ने शनिवार को सुसाइड कर लिया. युवती के भाई ने बताया कि आलमबाग लखनऊ का रहने वाला एक युवक अमन जोशी उर्फ माशू पुत्र विनोद जोशी यहां अपने भाई की ससुराल आया था. उसने उसकी बहन को प्रेमजाल में फंसाया और दोनों के बीच बातचीत होने लगी. इसके बाद युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार संबंध बनाए और जब युवती ने शादी की तो वह बार—बार इंकार करने लगा.
कुछ दिन पहले ही पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है. इस पर युवती ने अमन को चै करते हुए कहा कि उसने उसके साथ गलत किया है जिस पर अमन ने धमकी दी कि तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती. तुमसे शादी नहीं कर सकता. इससे आहत होकर युवती ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. भाई ने पुलिस कार्रवाई के लिए डीजीपी को एक्स पर पोस्ट किया जिसके बाद थाना छत्ता पुलिस ने तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है.