आगरालीक्स…घटती चांदी ने थामा कारोबार. दो दिन में वायदा बाजार में चांदी 1.36 लाख हुई सस्ती तो सोना भी 31 हजार रुपये हुआ कम…बेचैन कारोबारी
वायदा बाजार में चांदी के घटते दामों ने कारोबार को थाम दिया है. कारोबारी बेचैन हो गए हैं और बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा है. गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट है. आज यानी एक फरवरी को वायदा बाजार में चांदी करीब 25 हजार रुपये गिर गई. दो दिन में चांदी के दामों में 1.36 लाख रुपये कम हुए हैं तो वहीं 10 ग्राम सोना भी रविवार को 12 हजार रुपये घटकर 1.38 लाख रुपये पर आ गया है. सोने के दाम भी दो दिन में 31 हजार कम हुए हैं.बेचैन हुए कारोबारी, बाजार में सन्नाटा
चांदी के साथ ही सोने के दामों में हो रही गिरावट ने कारोबारियेां को बेचैन कर दिया है. इसका असर बाजार में भी दिखाई दे रहा जहां सन्नाटा पसरा हुआ है. दो दिन पहले चांदी के भाव चार लाख रुपये को पार कर गया था और निवेशक सोने की जगह चांदी में निवेशकर रहे थे, लेकिन गिरावट के बाद आगरा के सराफा बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और खरीदारी बेहद कम हुई है.
सर्राफा बाजार आज बंद रहा. इससे पहले 30 जनवरी को सर्राफा बाजार में चांदी 40638 रुपये और सोना 9,545 रुपये सस्ता हुआ है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत सराफा बाजार में 3,39,350 रुपये किलो पर आ गई है तो वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपये पर आ गया है.
जानिए क्यों एमसीएक्स और सराफा बाजार में दाम अलग—अलग
एमसीएक्स एक आनलाइन प्लेटफार्म है जहां सोने—चांदी की ट्रेडिंग होती है. शेयर बाजार की तरह हर सेकंड पर बोलियां लगती है, जिससे दाम लगातार ऊपर नीचे होते हैं.वायदा बाजार रात 12 बजे तक चलता है जिससे दाम लगातार ऊपर नीचे होते हैं.
सराफा वजह जगह है जहां आफ फिजिकल सोना—चांदी खरीदते हैं. फिजिकल गोल्ड को लाने, ले जाने और स्टोर करने काखर्च इसमें जुड़ा होता है. सराफा बाजार शाम पांच बजे बंद हो जाता है, इस वजह से यहां कीमतों में वायदा बाजार की तुलना में कम गिरावट देखी गई.