Monday , 10 March 2025
Home आगरा Agra Loksabha Election 2024 : BJP MLA Son Rameshwar Chaudhary file nomination against BJP Candidate Rajkumar Chahar From Fatehpursikari #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Loksabha Election 2024 : BJP MLA Son Rameshwar Chaudhary file nomination against BJP Candidate Rajkumar Chahar From Fatehpursikari #agra

आगरालीक्स…( Agra Loksabha Election 2024 )… आगरा में भाजपा विधायक के बेटे का अपनी

ही पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय नामांकन। भाजपा विधायक भी रहे साथ, रोचक होगा मुकाबला। एमजी रोड पर जाम।


आगरा में सोमवार को कलक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू हो गया। फतेहपुरसीकरी सीट से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी निर्दलीय नामांकन करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे, उनके साथ उनके पिता भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल को देख राजनी​तिक चर्चाएं तेज हो गईं।


भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के खिलाफ निर्दलीय चुनाव
आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा ने 2019 में इसी सीट से सांसद चुने गए राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया था। फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने भी दावेदारी की थी, टिकट न मिलने पर क्षेत्र में निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। फतेहपुर सीकरी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए रामेश्वरी चौधरी कलक्ट्रेट पहुंचे, उनके साथ उनके पिता भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल भी थे, इसके बाद से चर्चाएं तेज हो गई हैं।


रोचक होगा फतेहपुर सीकरी का मुकाबला
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट का मुकाबला रोचक होने जा रहा है। फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर, सपा कांग्रेस से कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार और बसपा से पंडित रामनिवास शर्मा प्रत्याशी हैं। ऐसे में रामेश्वर चौधरी के निर्दलीय चुनाव लड़ने से फतेहपुर सीकरी सीट पर रोचक मुकाबला होगा।

Related Articles

बिगलीक्स

DPL , Agra News : Doctors Masters win by 67 runs, Dr. Gaurav Sharma scores 175 runs on 65 ball#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा डॉक्टर्स प्रीमियर लीग में रविवार को चैंपियंस...

बिगलीक्स

TCS Manager Manav Sharma Death Case Update: Family problem start after Manav know about Wife I Phone gifted by her friend#agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में टीसीएस मैनेजर की सुसाइड मामले में पत्नी...

बिगलीक्स

Agra News : National Chamber election today, 1477 candidate cast vote#Agra

आगरालीक्स..Agra News : .. आगरा में नेशनल चैंबर के चुनाव आज, अध्यक्ष...

आगरा

Obituaries Agra on 10th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!