आगरालीक्स…बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा के आज से एसबीआई में शुरू होंगे पंजीकरण। आगरा से भी सैकड़ों भक्त ग्रुप में जाएंगे…
इस साल यात्रा दस दिन कम
श्री अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने वाली है। इस बार 52 दिन की यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी, जो पिछले साल से दस दिन कम होगी।
एसबीआई में होंगे श्री अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण
भारतीय स्टेट बैंक में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आज से पंजीकरण शुरू किए जा रहे हैं। बाबा बर्फानी के भक्तों का कहना है कि बाबा के दर्शन के लिए ग्रुप में जाने की योजना है, जिसके लिए प्लान बनाए जा रहे हैं और बाबा बर्फानी की कृपा से ग्रुप तैयार होते ही पंजीकरण कराए जाएंगे।