Agra’s Businessman Wife dead body found Markandey Ghat in Kashi
Agra Loksabha election 2024 : BSP declare candidate for Agra Seat today #agra
आगरालीक्स ….आगरा में भाजपा के बाद आज बसपा प्रत्याशी घोषित करेगी, आगरा सीट से दोपहर में प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। अभी सपा कांग्रेस गठबंधन से प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। ( Agra Seat BSP Candidate )
आगरा सुरक्षित सीट से भाजपा ने वर्तमान सांसद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बसपा आगरा सुरक्षित सीट से शुक्रवार दोपहर में कालिंदी विहार में आयोजित बसपा के संस्थापक कांशीराम जयंती पर प्रत्याशी घोषित करेगी। आगरा सुरक्षित सीट पर पिछले कुछ लोकसभा चुनावों से भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी रहा है, जीत हार के समीकरण बनाने में बसपा प्रत्याशी कौन होगा, यह अहम रहेगा। ( BSP Candidate )
सपा कांग्रेस गठबंधन से घोषित नहीं हुआ प्रत्याशी
भाजपा के बाद शुक्रवार को बसपा प्रत्याशी भी घोषित हो जाएगा। मगर, सपा कांग्रेस गठबंधन से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। इन तीनों प्रमुख दलों से प्रत्याशी घोषित होने के बाद आगरा सुरक्षित सीट पर मुकाबला रोचक हो सकता है।