आगरालीक्स…. अब लोकसभा चुनाव की तिथि के ऐलान का इंतजार है, आगरा में केंद्रीय बल और स्थानीय पुलिस ने रूट मार्च करना शुरू कर दिया है। चुनाव आयुक्तों की घोषणा के बाद अब कभी भी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। ( Loksabha Election 2024 Agra )
लोकसभा चुनाव की तैयारियां हर स्तर पर तेज हो गईं हैं। राजनैतिक दल प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं, इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को भी अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए रूट मार्च किया जा रहा है। आगरा की लोकसभा चुनाव की दो सीटों पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। आगरा सुरक्षित सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है, आज बसपा भी अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी। वहीं, फतेहपुर सीकरी सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, सपा कांग्रेस गठबंधन से राजबब्बर प्रत्याशी हो सकते हैं।
होली पर दिखाई देगा चुनावी मूड
होली से पहले अधिसूचना जारी होने से चुनावी रंग दिखाई देगा, होली पर लोग चुनावी मूड में नजर आएंगे। हर स्तर पर चुनाव की तैयारी चल रही है।