आगरालीक्स…( Agra Loksabha election 2024 ) आगरा की दोनों लोकसभा सीट के लिए कल से नामांकन होगा, प्रत्याशियों को नामांकन के लिए पांच दिन मिलेंगे। यह की गई व्यवस्था, कहां होगा नामांकन।
आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा, इसके लिए 12 से 19 अप्रैल तक कलक्ट्रेट में नामांकन किया जाएगा। 13, 14 और 17 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश के चलते नामांकन के लिए प्रत्याशियों को पांच दिन मिलेंगे।
11 से दोपहर तीन बजे तक होगा नामांकन
आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट में होगा। आगरा सीट के लिए एडीएम सिटी के न्यायालय में नामांकन होगा तो फतेहपुर सीकरी सीट के लिए डीएम न्यायालय कक्ष में नामांकन कराया जाएगा। नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगा, नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ पांच लोग जा सकेंगे।
ये है चुनाव कार्यक्रम
नामांकन 12 से 19 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल
नामांकन पत्रों की वापसी 22 अप्रैल
मतदान सात मई सुबह सात से शाम छह बजे तक
मतगणना 4 जून सुबह सात बजे से