आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में गठित हुई छात्र परिषद. हर्ष और उल्लास के साथ मनाया इन्वेस्टिचर समारोह 2026
माही इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद गठन के अवसर पर इन्वेस्टिचर समारोह 2026 बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व और विद्यालय की मर्यादा को बनाए रखने के संकल्प का प्रतीक बना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) चंद्रपाल सिंह द्वारा विद्यालय अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल, प्रबंध न्यास ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल, प्रधानाचार्या मनिन्द्रा सिंघ एवं उप-प्रधानाचार्या शिल्पी मुदगल के साथ सरस्वती पूजन कर किया गया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित छात्र परिषद् सदस्यों के अभिभावक भी आमंत्रित थे।समारोह में विद्यालय में सम्पन्न हुए लोकतांत्रिक चुनाव की झलक प्रस्तुत करते हुए एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें इंटरव्यू राउंड, प्रचार अभियान और मतदान प्रक्रिया को दर्शाया गया। इसके पश्चात् पूर्व छात्र परिषद् सदस्यों को कर्तव्यों से मुक्त कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं छात्रों के आकर्षक नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस वर्ष के लिए चयनित विद्यालय सीनियर परिषद् सदस्य इस प्रकार हैं - हेड बॉय- देव सोलंकी, हेड गर्ल - अवनि मंगल, वाइस हेड बॉय – आयुष सिंह, वाइस हेड गर्ल - मिनाति मुदगल, अनुशासन प्रभारी - आर्यन राजपूत, ख़ुशी गर्ग, यश त्यागी, मैत्रेयि सिंह। विद्यालय जूनियर परिषद् सदस्य में हेड बॉय - अथर्व सिंघ, हेड गर्ल - वैदेही राठौर, वाइस हेड बॉय - सम्राट चाहर, वाइस हेड गर्ल –जानवी चाहर, अनुशासन प्रभारी- हेमंत फौजदार, कनिष्का मथुरिया, विवांश सिंह, दुर्वी मित्तल। साथ ही हाउस परिषद् के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश से अलंकृत किया गया।
साथ ही विद्यालय में 5 नए क्लबों आर्टिस्ट्री क्लब, कल्चरल क्लब, इको- सोशल क्लब, पोट्र्यचर क्लब और स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बैज प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी रंगारंग बनाया। मुख्य अतिथि ने सभी नव- निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।