आगरालीक्स… आगरा में 12 दिन बाद बाजार खुले, मिठाई की दुकान से लेकर प्रोविजनल स्टोर पर भीड है, सतर्क रहें, अभी कोरोना गया नहीं है, बहुत घातक भी है। पढे गाइडलाइन।
आगरा में 30 अप्रैल से कर्फ्यू लगा हुआ है, इसे लगातार बढाया जा रहा है, अब 17 मई सुबह सात बजे तक कर्फ्यू है। मगर, आंशिक बाजार खोल दिए गए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह के आदेश के अनुसार।
सुबह सात से दोपहर एक बजे तक बाजारों में खुलेंगी दुकान
दूध, सब्जी, ब्रेड, फल, ब्रेकरी के सभी उत्पादों के आउटलेट, भोजन सामिग्री की दुकानें, अनाज—गल्ले की रिटेल दुकानें, मिठाई की दुकानें, आबकारी दुकानें, सब्जी मंडी, फल मंडी आदि दोपहर एक बजे तक सामाजिक दूरी के पालन एवं सेनिटाइजर एवं मास्क के प्रयोग की अनिवार्यता के साथ खोली जा सकती हैं.
ये रहेंगे बंद
आगरा में समस्त प्रकार की दुकान, शॉपिंग काम्पलैक्स, मॉल, व्यापारिक प्रतिष्ठान, धार्मिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. इस दौरान किसी भी प्रकार की सार्वजनिक व धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी.
