आगरालीक्स…(Agra News 11th May)...आगरा में कोरोना मरीज की मौत हो गई, दुखी परिवार को 9. 60 लाख का बिल थमा दिया, हास्पिटल डिबार, आप भी कर सकते हैं शिकायत। होगी कार्रवाई।
आगरा के रवि हॉस्पिटल में क्रष्णा नगर निवासी कोरोना संक्रमित मरीज अरुन कंसल को भर्ती किया गया। 28 अप्रैल को मौत हो गई, आरोप है कि रवि हॉस्टिपल प्रबंधन ने 9. 60 लाख का बिल बना दिया, इसमें 4 .60 लाख रुपये दवाओं के थे। डीएम प्रभु एन से शिकायत की गई। डीएम ने रवि हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल की सूची से डिबार करते हुए कोरोना के नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है। साथ ही नोटिस दिया है।
हॉस्पिटल में अधिक चार्ज लेने की कर सकते हैं शिकायत
सरकार ने कोविड मरीजों के लिए रेट निर्धारित किए हैं, इससे अधिक कोई चार्ज वसूल रहा है तो आप भी शिकायत कर सकते हैं।
सीएमओ कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं
डीएम कार्यालय में शिकायत कर सकते हैं
डीएम आगरा को टवीट कर सकते हैं
पुलिस के कोविड एंटी ब्लैक मार्केटिंग स्क्वाड के वाटसएप नंबर पर कर सकते हैं शिकायत नंबर 7839003386
निजी कोविड हॉस्पिटलों के चार्ज
कोविड हास्पिटल में बेड का चार्ज -10 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू का चार्ज -15 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू और वेंटीलेटर- 18 हजार रुपये हर रोज
निजी कोविड हॉस्पिटलों के चार्ज
कोविड हास्पिटल में बेड का चार्ज- 8 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू का चार्ज -13 हजार रुपये हर रोज
आइसीयू और वेंटीलेटर -15 हजार रुपये हर रोज