आगरालीक्स…आगरा में खंदारी से सिकंदरा तक दिन—रात चल रहा काम. 130 यू गर्डर और 88 पियर कैप रखे गए. जानिए कितना काम अभी बाकी..कब तक चालू होगी मेट्रो
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा प्रथम कॉरडोर में जल्द से जल्द यात्री सेवाओं के विस्तार के संकल्प के साथ तेज गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है। यूपी मेट्रो ने प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग में 88 पियर कैप एवं 130 यू-गर्डर सफलतापूर्वक रख दिए हैं। प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग (खंदारी स्थित आरबीएस रैंप से सिकंदरा) में कुल 722 पाइल, 152 पाइलकैप एवं 152 पियर का निर्माण किया जाना है। जिसमें से अब तक 681 पाइल, 130 पाइलकैप एवं 117पिलर का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही अब तक 88 पियरकैप एवं 130 यू गर्डर का परिनिर्माण भी किया जा चुका है। इस भाग में कुल 131 पियरकैप एवं 272 यू गर्डर का परिनिर्माण किया जाना है। इस भाग के लिए अरतौनी स्थित कास्टिंग यार्ड में पियरकैप, यू गर्डर आदि की कास्टिंग की जा रही है।
इंपैक्ट प्रोटेक्शन व्हीकल का हो रहा प्रयोग
आगरा मेट्रो द्वारा परिर्निमाण गतिविधियों के दौरान सुरक्षा का विशेष खयाल रखा जा रहा है। रात्रि में राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिर्निमाण के इंपैक्ट प्रोटेक्शन व्हीकल का प्रयोग किया जा रहा है। इस खास वाहन में फ्लैशर लाइट एवं लेन डायवर्सन हेतु लाइट लगी होती हैं। इस ईपीवी (इंपैक्ट प्रोटेक्शन व्हीकल) की मदद से निर्माण स्थल के पास से गुजर रहे वाहन दूर से सचेत हो जाते हैं और सावधानीपूर्वक वहां से गुजरते हैं।
