आगरालीक्स…आगरा में डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने किया ताज का दीदार. पत्नी संग डायना सीट पर कराया फोटोशूट. देखें वीडियो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड जॉन ट्रंप जूनियर ने गुरुवार को परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया. इस दौरान उनकी सुरखा को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए. गाइड नितिन कुमार ने जूनियर ट्रंप को ताजमहल के इतिहास और पच्चीकारी के बारे में जानकारी दी.दोपहर में आगरा स्पेशल विमान से पहुंचे जूनियर ट्रंप ने ताजमहल पर करीब 45 मिनट बिताए. उन्होंने पत्नी के साथ डायना सीट पर फोटोशूट भी कराया. बता दें कि जूनियर ट्रंप उदयपुर में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए भारत आए हुए हैं.