आगरालीक्स .(Agra News 28th May).आगरा में कोरोना कर्फ़्यू में पॉश कालोनियों में हो रहे अवैध निर्माार्णें पर कार्रवाई हरे पर्दे लगाकर किए जा रहे निर्माण कार्य सील।
आगरा में कोरोना कर्फ़्यू में निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। एडीए की टीम द्वारा नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं रोके गए। एडीए उपाध्यक्ष डा राजेंद्र पैसिया ने खुदारी क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां जवाहर नगर में मकान नंबर चार में निर्माण कार्य चल रहा था, इनकी एडीए से अनुमति नहीं ली गई थी। एडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर बिल्डिंग को सील कर दिया गया।
अलकापुरी में अवैध निर्माण सील
एडीए की टीम ने लोहामंडी वार्ड के अलकापुरी में प्रताप नगर स्थित अलकापुरी का निरीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 22 अलकापुरी में निर्माण कार्य चल रहा था, हरे पर्दे लगा दिए गए थे। इसे भी सील कर दिया गया। एडीए उपाध्यक्ष डा राजेंद्र पैसिया ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना कर्फ़्यू के दौरान किए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
