आगरालीक्स…(24 February 2022 Agra News) आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट फुल स्पीड में. प्रॉयोरिटी सेक्शन का ये काम कम्पलीट हो गया है. फोटोज में देखें आगरा मेट्रो….
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने आगरा मेट्रो के प्रायॉरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड भाग में सभी 171 पाइलकैप का निर्माण पूरा कर लिया है। 07 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आगरा मेट्रो को सिविल निर्माण कार्य की शुरूआत के बाद महज 1 साल, 2 महीने एवं 18 दिन में सभी पाइलकैप का निर्माण पूर्ण किया गया है। यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने इस उपलब्धि के लिए आगरा मेट्रो टीम की सराहना की है।
यूपी मेट्रो के एमडी, कुमार केशव ने बताया कि आगरा टीम द्वारा ऐलिवेटिड भाग में सभी 684 पाइल का निर्माण कार्य पहले ही पूर्ण किया जा चुका है। बुधवार को 171वीं पाइलकैप के निर्माण के साथ ही पाइलकैप का काम भी पूर्ण हो गया है। इसके साथ ही अबतक 171 में से 160 पियर (पिलर) निर्माण कर लिया गया है। श्री कुमार केशव ने कहा कि अप्रैल, 2022 से सिविल निर्माण के साथ अन्य सिस्टम पर काम शुरू किया जाएगा।

प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की लखनऊ मेट्रो एवं कानपुर मेट्रो रेल परियोजनाएं देश की सबसे तेज बनने वाली मेट्रो परियोजनाएं हैं। यूपीएमआरसी द्वारा लखनऊ मेट्रो की यात्री सेवाएं निर्धारित समय से 36 दिन पूर्व शुर कर दी गई थीं, जबकि कानपुर मेट्रो की यात्री सेवाएं महज 2 साल 1 महीने एवं 15 दिन शुरू कर दी हुईं। कुमार केशव ने कहा कि आगरा मेट्रो भी निर्धारित समय पर जनता की सेवा में समर्पित होगी।
गौरतलब है कि 07 दिसंबर, 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से आगरा मेट्रो रेल परियोजना के सिविल निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया था। इसके बाद तेज गति से काम करते हुए आगरा मेट्रो टीम ने प्रायॉरिटी सेक्शन के ऐलिवेटिड भाग में रिकॉर्ड टाइम में पाइलिंग कार्य पूर्ण कर लिया है।
ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 ऐलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन ऐलीवेटिड होंगे।
- 24 February 2022 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra Metro
- Agra Metro Project
- Agra Metro: Construction of all 171 pile caps completed in the elevated section of Priority Corridor...#agranews
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- UPMRC agra
- UPMRC agra metro