आगरालीक्स…(27 July 2021 Agra News) आगरा मेट्रो के पहले यू गर्डर के निर्माण का होगा कल शुभारंभ. 18 पीयरकैप और 17 डबल टी गर्डर बनकर तैयार
यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव कल करेंगे शुभारंभ
यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव आगरा मेट्रो के पहले यू-गर्डर निर्माण का शुभारंभ करने के लिए आगरा आए हैं। कुमार केशव बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में पहले यू-गर्डर की कास्टिंग कार्य का शुभारंभ करेंगे। बता दें कि ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच बन रहे प्रयोरिटी सेक्शन के ऐलिवेटिड भाग में कुल 196 यू गर्डर का प्रयोग किया जाएगा। फिलहाल, बमरौली कटारा स्थित कास्टिंग यार्ड में 18 पीयरकैप एवं 17 डबल टी गर्डर बनकर तैयार हो गए हैं।
एलीवेटिड कॉरोडोर में यू गर्डर का किया जाता है प्रयोग
ऐलीवेटिड कॉरोडोर (वायाडक्ट) के निर्माण में यू-गर्डर का प्रयोग किया जाता है। यू-गर्डर के जरिए जो पीयर को आपस में जोड़ा जाता है। मेट्रो के ऐलीवेटिड भाग को बनाने के लिए सबसे पहले साइट पर पाइलिंग की जाती है, इसके बाद पाइलकैप का निर्माण किया जाता है। पाइलकैप के बाद पीयर (पिलर) का निर्माण किया जाता है।
इसके साथ ही कास्टिंग यार्ड में प्रीकास्ट तकनीक के जरिए पीयरकैप, डबल टी गर्डर एवं यू गर्डर का निर्माण किया जाता है। इसके बाद कास्टिंग यार्ड से ट्रक के जरिए पाइलकैप को साइट पर ले जाकर पीयर पर रखा जाता है। पीयरकैप रख जाने के बाद यू-गर्डर के जरिए पिलर्स को आपस में जोड़ा जाता है।