आगरालीक्स…(27 July 2021 Agra News) आगरा के एसएन में एक और वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो रहा है. यह वैक्सीन सबसे सस्ती है. वैक्सीन का होगा फेज 3 ट्रायल
सबसे सस्ती वैक्सीन होगी कार्बेवैक्स
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में एक और कोरोना वैक्सीन का ट्रायल होने जा रहा है. यहां वैक्सीन का फेज 3 ट्रायल होगा. इस वैक्सीन का नाम कार्बेवैक्स है. ये वैक्सीन बायोलॉजिकल ई कंपनी द्वारा तैयार की गई है. कंपनी इसे बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. बताया जाता है कि ये वैक्सीन सबसे सस्ती वैक्सीन होगी.
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मुख्य इन्वेस्टिगेटर डॉ. संजय काला प्राचार्य एसएन मेडिकल कॉलेज के निर्देशन में किया जाना है. इसमें उनके साथ सह इन्वेस्टिगेटर डॉ. मृदुल चतुर्वेदी, डॉ. नीरज यादव, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. रेणु अग्रवाल, डॉ. नीतू चौहान हैं.
2 इंट्रा डोज दी जाएंगी
फेज 3 ट्रॉयल में इच्छुक वॉलंटियर्स को 28 दिन के अंतर पर वैक्सीन की 2 इंट्रा मस्क्युलर डोज दी जाएंगी. इसके बाद कोविड सक्रमण के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करने वाले स्तर का पता लगाया जाएगा. बता दें कि रक्त में पैदा होने वाली एस प्रोटीन के विरुद्ध SARS एंटिकोब- एंटीबॉडी (IGM एवं IGG) जो कोविड सक्रमण के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान करती हैं.
कई निजी कंपनियों की वैक्सीन के ट्रायल
वैक्सीनेशन कार्यक्रम को भारत में और तेज गति देने के लिए कोवैक्सीन और कोविशील्ड के बाद कई निजी कंपनियां भी अपनी कोविड वैक्सीन को बाजार में उतारने की तैयारी में हैं. इनमें कइयों के ट्रायल चल रहे हैं. ये वैक्सीन ट्रॉयल के विभिन्न चरणों में है ड्रग कंट्रोलर इंडिया से अनुमति के बाद बाज़ार में उतार दी जाएंगी. जाइडस कैडिला की जाइको डी वैक्सीन भी अनुमति की प्रतीक्षा में है.