Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Metro: EOT Crane installed in Agra Metro Depot Workshop; roof slab work begins at crossover section…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Metro: EOT Crane installed in Agra Metro Depot Workshop; roof slab work begins at crossover section…#agranews

211

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो के विश्वस्तरीय डिपो में ईओटी क्रेन हुई स्थापित. क्रॉसओवर में ‘रूफ़ स्लैब’ का कार्य शुरू

आगरा मेट्रो रेल परियोजना का कार्य तीव्र गति से जारी है। इसी क्रम में 15 बटालियन पीएसी स्थित विश्वस्तरीय आगरा मेट्रो डिपो में ईओटी क्रेन स्थापित कर दी गई है। आपको बता दें कि ईओटी क्रेन का उपयोग भारी वस्तुएँ उठाने एवं उनकी आसानी से मरम्मत करने में किया जाता है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना में ईओटी क्रेन वर्कशॉप बिल्डिंग एवं पिट व्हील लेथ में स्थापित होगी। यह क्रेन भार उठाने व उसको दूसरी जगह स्थापित करने में कारगर है, जैसे मेट्रो ट्रेन का एचवैक सिस्टम (हीटिंग, वेंटिलेशन एवं एअर कंडिशनिंग), वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर), मेट्रो ट्रेन की बोगी इत्यादि।

यह क्रेन विद्युतीय एवं यांत्रिक उपकरणो से लैस है, जो किसी भी दिशा में भार को स्थानांतरित कर सकते हैं, और आसानी से उसे ऊपर या नीचे रख सकते हैं। इसके अलावा जामा मस्जिद से पहले क्रॉसओवर सेक्शन पर रूफ़ स्लैब (भूमिगत मेट्रो स्टेशन के लिए बन रहे क्रॉसओवर भाग के ऊपर की छत) का कार्य भी शुरू हो गया है, जो कि जल्द पूर्ण हो जाएगा। बता दें कि रामलीला ग्राउंड में कट एंड कवर प्रणाली के तहत 130 मीटर लंबाई एवं 25 मीटर चौडाई वाले ट्रैक क्रॉसओवर (ट्रेन के ट्रैक बदलने का स्थान) का निर्माण किया जा रहा है। जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के एक छोर पर बन रहे क्रासओवर के अग्रिम भाग से दो टीबीएम को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद दोनों टीबीएम आगरा फोर्ट होते हुए ताजमहल मेट्रो स्टेशन तक लगभग 2.65 कि. मी. टनल का निर्माण करेंगी।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!