Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: The glory of ‘Karva Chauth’ started appearing in the markets of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: The glory of ‘Karva Chauth’ started appearing in the markets of Agra…#agranews

239

आगरालीक्स… आगरा के बाजारों में दिखने लगी ‘करवाचौथ’ की रौनक.. सोने—चांदी के आभूषणों से लेकर साड़ियां—श्रृंगार की दुकानों में सबसे अधिक भीड़…

मार्केट्स में करवाचौथ की रौनक
आगरा के बाजारों में इस समय करवाचौथ की रौनक दिखाई दे रही है. शहर के पुराने बाजार हों या फिर मॉल्स और शोरूम. हर जगह कस्टमर्स करवाचौथ की शॉपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शहर के मार्केट्स में तो रौनक भरपूर दिखाई दे रही है. लहंगे, साड़ियां, चूड़ी, श्रंगार, ज्वेलरी व मोबाइल फोन्स के बाजार में भरपूर रौनक लौटी है. यही नहीं मिष्ठान्न विक्रेताओं के पास भी करवाचौथ स्पेशल पैक्ड आइटम्स व गिफ्ट्स हैं, जो कस्टमर्स को सबसे अधिक लुभा रहे हैं. चूड़ी, बुटीक, पार्लर, मेहंदी वाले, ज्वैलरी, चूड़ियों की दुकानों पर तो महिलाओं की खासी भीड़ दिख रही है. इधर दुकानदार भी कोरोना के कारण व्यापार में छाई मंदी को भुलाकर इस त्योहार पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

150 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
आगरा में अकेले करवाचौथ पर कारोबारियों को 150 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है. सबसे अधिक कारोबार ज्वेलरी को लेकर है. आभूषण विक्रेताओं को उम्मीद है कि करवाचौथ पर इस बार 120 से 125 करोड़ का कारोबार हो सकता है. वहीं कपड़ा व्यापारियों को 5 करोड़ और कॉस्मेटिक कारोबारियों को 8 से 10 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है. इसके अलावा मोबाइल में दो करेाड़ और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कारोबार में भी तीन से पांच करोड़ का अनुमान है.

लुभा रहे डिजाइनर करवे और आर्टिफिशियल ज्वेलरी
महिलाओं को इस बार करवाचौथ पर डिजाइनर करवे सबसे अधिक भा रहे हैं. इसके अलावा आर्टिफिशियल ज्वेलरी में आकर्षक रेंज और वैरायटी भी काफी आकर्षित कर रही है. डिजाइनर करवों के अलावा डिजाइनर थाली की भी सबसे अधिक डिमांड है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!