Agra’s Businessman Wife dead body found Markandey Ghat in Kashi
Agra Metro First Day Video : 21000 Passenger commute, 12 minute time taken from Mankameshwar Station to Taj Mahal eastern gate station #agra
आगरालीक्स …आगरा मेट्रो में छह किलोमीटर की दूरी 12 मिनट में हुई पूरी, पहले दिन चार मेट्रो 295 बार दौड़ी, अनुमान लगाएं कितने यात्रियों ने की यात्रा। Agra Metro first trip
आगरा मेट्रो सात मार्च से आम लोगों के लिए शुरू हो गई। मनकामेश्वर मंदिर से ताजमहल पूर्वी गेट से छह किलोमीटर तक आगरा मेट्रो चलाई गई है। इसमें छह स्टेशन हैं। आगरा मेट्रो को मनकामेश्वर मंदिर मेट्रो स्टेशन से ताजमहल पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में 12 मिनट का समय लग रहा है।
21 हजार लोगों ने की यात्रा
आगरा मेट्रो में पहले दिन चार मेट्रो ट्रेनों को चलाया गया, इन चार मेट्रो ने 295 फेरे लगाए, इस तरह सुबह छह से रात 10 बजे तक मनकामेश्वर मंदिर से ताजमहल पूर्वी गेट से 295 मेट्रो चली। इसमें 21 हजार यात्रियों ने यात्रा की, सबसे ज्यादा यात्री मनकामेश्रर और ताजमहल अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन पर रही। मनकामेश्र मंदिर अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन से 5200 यात्रियों ने यात्रा की, जबकि ताजमहल पूर्वी गेट से 4100 यात्रियों ने यात्रा की।
घूमने के लिए आगरा मेट्रो, 20 रुपये का टिकट
पहले दिन आगरा मेट्रो में अधिकांश लोग घूमने के लिए पहुंचे, इन्होंने यात्रा करने के लिए आगरा मेट्रो का सफर नहीं किया। आगरा मेट्रो का किराया 10 से 20 रुपये तक है। छह स्टेशन के लिए 20 रुपये किराया है।