आगरालीक्स ..आगरा मेट्रो का काम इसी साल दिसंबर में शुरू हो जाएगा, मेट्रो की लाइन के लिए टेंडर हो गए हैं। पढे आपके घर से कितनी दूर होगा मेट्रो स्टेशन।
आगरा में 8379 करोड से मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाना है। इसके लिए दो कॉरीडोर बनाए जाने हैं। पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा के बीच में बनेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड पर मेट्रो स्टेशन बनेगा, इसके लिए टेंडर निकाले गए, सबसे कम बिड 272 करोड आई है। पहले कॉरोडोर से मेट्रो का सफर करने वाले दूसरे कॉरीडोर की मेट्रो से आगे का सफर करना चाहते हैं उसके लिए आगरा कॉलेज पर इंटरचेंज बनेगा। यहां ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा वाले पहले कॉरोडोर और आगरा कैंट से कालिंदी विहार वाले दूसरे कॉरोडोर मिलेंगे, जिससे यात्री मेट्रो ट्रेन बदल सकेंगे। इसी साल दिसंबर में मेंट्रो का काम शुरू हो जाएगा।
लेन 1 ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक
14 स्टेशन, 14. 25 किलोमीटर
सिकंदरा, गुरु का ताल, आईएसबीटी , शास्त्री नगर, आरबीएस कालेज, राजा की मंडी, सेंट जोंस, मेडिकल कालेज, जामा की मस्जिद, आगरा किला, ताजमहल पुरानी मंडी, फतेहाबाद रोड, बसई, ताज पूर्वी गेट।
लेन टू आगरा कैंट से कालिंदी विहार
स्टेशन 15, 15.40 किलोमीटर
आगरा कैंट, सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रताप पुरा, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, सेंट जोंस, हरीपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार