Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra Metro: Great journey in Agra Metro. 1.22 lakh passengers rode metro in four days…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra Metro: Great journey in Agra Metro. 1.22 lakh passengers rode metro in four days…#agranews

387

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो का शानदार सफर. चार दिन में 1.22 लाख यात्रियों ने की मेट्रो की सवारी. चौथे दिन रिकॉर्ड या​त्री पहुंचे. जानें आंकड़े

ताजनगरी में आगरा मेट्रो की यात्री सेवाओं का शुभारंभ हो चुका है। देश-विदेश से आगरा आने वाले पर्यटक एवं शहरवासी बढ़-चढ़ कर मेट्रो सेवा का लाभ ले रहे हैं। परिचालन के चौथे दिन (रविवार) को सर्वाधिक 39616 यात्रियों ने आगरा मेट्रो में सफर किया। अब तक 122000 से अधिक यात्री आगरा मेट्रो में सफर कर चुके हैं। आगरा मेट्रो के यात्रियों की यात्रा मंगलमय एवं सुरक्षित हो इसके लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान यदि किसी व्यक्ति का सामान ट्रेन अथवा स्टेशन परिसर में कहीं छूट जाता है तो उसे सकुशल वापस किया जा रहा है। यूपी मेट्रो द्वारा अब तक 12 बैग यात्रियों को सकुशल वापस लौटाए गए हैं। बता दें कि आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन स्मार्ट सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं। इसके साथ ही आगरा मेट्रो की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षाबल की तैनाती की गई है।

यूपी मेट्रो द्वारा हर स्टेशन पर जरूरतमंद यात्रियों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर आदि की सुविधा उपलब्ध है। यदी किसी यात्री को प्लेटफॉर्म तक जाने में परेशानी है तो वह स्टेशन कंट्रोलर को बोल कर व्हीलचेर की सुविधा ले सकता है। यूपीएमआरसी द्वारा सभी स्टेशनों पर जरूरतमंद यात्रियों को व्हीलचेयर की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सुविधा का लाभ लेने वाले यात्री भी यूपी मेट्रो की इस सुविधा की सराहना कर रहे हैं।

इसके साथ ही यदि आप अपना टैलेंट दिखाना चाहते हैं तो आगरा मेट्रो के साथ आपका ये सपना भी पूरा हो सकता है। लाइव बैंड, लाइव म्यूजिक, लाइव सिंगिंग, ऐक्टिंग जैसे हुनर को प्रदर्शित करने के आगरा मेट्रो आपको मंच प्रदान कर रहा है। इसके लिए agrametropr@gmail.com पर मेल भेज सकते हैं. इसमें स्कूल कॉलेज का बैंड भी लिया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

error: Content is protected !!