आगरालीक्स ..आगरा मेट्रो का पीएम मोदी द्वारा शिलान्यास करने के साथ ही ताज पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक दिसंबर 2022 तक मेट्रो तैयार होनी थी, लेकिन अब यह मार्च 2024 तक तैयार होगी, पहला कॉरीडोर 2025 की जगह 2026 तक तैयार होगा।
आगरा मेट्रो में दो कॉरीडोर बनेंगे, पहला कॉरीडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर और दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 16 किलोमीटर का कॉरीडोर बनेगा। पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्व गेट से जामा मस्जिद तक सात किलोमीटर में छह मेट्रो स्टेशन बनाए जाने हैं, यह कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा होना है।
15 महीने बढा समय
ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक सात किलोमीटर में छह मेट्रो स्टेशन बनने थे, यह काम दिसंबर 2022 तक होना था, लेकिन यह 15 महीने आगे बढ गया है। यूपीएमआरसी के उपमहाप्रबंधक पंचानन मिश्र का मीडिया से कहना है कि टनल की खुदाई में समय लग रहा है, घनी आबादी के बीच टनल की खुदाई होगी। इसलिए मार्च 2024 तक काम पूरा हो पाएगा।
2025 की जगह 2026 में तैयार हो पाएगी मेट्रो
आगरा मेट्रो के दो कॉरीडोर बनने हैं, दोनों कॉरीडोर 2025 तक पूरे होने थे लेकिन अब इसका समय बढा दिया गया है, अब दोनों कॉरीडोर 2026 तक पूरे हो पाएंगे। इससे आगरा मेट्रो से सफर करने में लोगों को समय लगेगा।