Thursday , 4 June 2026
Home टेक्नोलॉजी You can block immediately if phone is stolen/lost
टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़

You can block immediately if phone is stolen/lost

173

आगरालीक्स…क्या आपका मोबाइल चोरी हो गया है, या खो गया है. मिस यूज न हो इससे बचने के लिए एक्सपर्ट से जानिए—कैसें करें तुरंत ब्लॉक…

मुख्य जानकारी
यदि आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो सबसे पहले आप स्थानीय पुलिस स्टेशन जाएं और इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं.
इसके बाद सरकारी बेवसाइट https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जाकर उसे ब्लॉक करें. जिससे कोई भी आपके मोबाइल का मिस यूज न कर सके.

मिस यूज होने का रहता है डर
अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि आप कहीं जा रहे हों और रास्ते में आपका मोबाइल गिर जाये या खो जाए या फिर ऐसा भी देखने में आता है कि आपका मोबाइल चोरी हो जाता है या फिर कोई बदमाश आपके हाथों से मोबाइल छीनकर भाग जाता है. ऐसे में आपका मोबाइल तो जाता ही है साथ ही उसके साथ आपकी पर्सनल सिम, डाटा और बहुत सी जरूरी चीजें भी चली जाती हैं. ऐसे में आप यही चाहते हैं कि कैसे न कैसे आपका मोबाइल मिल जाए या कोई मोबाइल में पड़े आपके डाटा का गलत इस्तेमाल न कर ले. अगर आप भी चाहते हैं कि कैसे न कैसे तुरंत मोबाइल ब्लॉक हो जाए जिससे कि कोई उसका मिस यूज न कर सके.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट
आपकी इस समस्या के समाधान को हमारे आईटी एक्सपर्ट ​प्रवीन कुमार बताते हैं कि ऐसी स्थिति में आप सबसे पहले स्थानीय पुलिस स्टेशन जाएं और मोबाइल खोने या चोरी होने की कंप्लेंट करें. इसके बाद आप सरकार की ओर से जारी सीईआईआर की वेबसाइट पर जाकर मोबाइल को तुरंत ब्लॉक करा सकते हैं.

सरकारी वेबसाइट https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जाना होगा.
  • कैसे करें
  • सबसे पहले आपको चोरी या खोये मोबाइल में पड़ी सिम की दूसरी सिम निकलवानी पड़ेगी. यह आप तुरंत नजदीकी सिम स्टोर पर जाकर अपने आईडी प्रूफ के साथ निकलवा सकते हैं. इस सिम की जरूरत आपको ओटीपी प्राप्त करने के लिए पड़ेगी.
  • इसके बाद सरकारी वेबसाइट https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर तीन मुख्य आप्शन होंगे
  • पहला ब्लॉक स्टोलेन/लॉस्ट मोबाइल
  • दूसरा अन—ब्लॉक फाउंड मोबाइल
  • और तीसरा चैक रिक्वेस्ट स्टेटस दिखाई देगा
  • इन तीनों में आपको पहले आप्शन पर क्लिक करना है.
  • अब एक पेज ओपन होगा, जो एक फार्म होगा.
  • इस फार्म में आपको अपने फोन की मांगी गई सारी जानकारी भरनी होगी. जैसे दोनों सिम के नंबर, फोन की दोनों ईएमआई, डिवाइस ब्रॉन्ड, डिवाइस मॉडल आदि.
  • इसके बाद आपको उस स्थान के बारे में बताना होगा, जहां आपका फोन खोया है. फोन खोने की तारीख, राज्य, जिला, पुलिस स्टेशन, पुलिस कंप्लेन नंबर, पुलिस कंप्लेन की फोटो आदि भरनी होगी.
  • इसके अतिरिक्त आपको मोबाइल ओनर का नाम, आईडी, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी भरनी होगी. ओटीपी के लिए आपको एक अलग नंबर देना होगा और सबमिट पर क्लिक करना होगा.
  • वेबसाइट पर आये सारे इंस्ट्रक्शन फोलो करके आप अपना मोबाइल ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे आपके मोबाइल का कोई मिसयूज न कर सके.

अनब्लॉक भी कर सकते हैं
मोबाइल मिल जाने की स्थिति में अनब्लॉक फाउंड फोन में जाकर उसे अनब्लॉक भी कर सकते हैं. अपने ब्लॉक या अनब्लॉक की स्थिति जानने के लिए चेक रिक्वेस्ट स्टेटस पर जाकर चेक कर सकते हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Women vandalized a liquor shop in Agra, setting fire to liquor crates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं ने देशी शराब ठेके पर की तोड़फोड़. शराब पेटियों...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: The humidity and heat increased after the rain. A female tourist fainted at the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ी. ताजमहल पर महिला...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : ‘Wedding on the Maharaja Express’, Penguin India to Publish Agra’s Prakhar’s Debut Novel

आगरालीक्स…पेंगुइन इंडिया प्रकाशित करेगा आगरा के प्रखर का पहला उपन्यास ‘वेडिंग ऑन...

टॉप न्यूज़

Agr Live News: Children watch mobile phones all day and play games on them, then only their parents are to blame for this…#agranews

आगरालीक्स…बच्चे सारा दिन मोबाइल देखते हैं, उनमें गेम खेलते हैं तो इसके...

error: Content is protected !!