Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Metro Project: 9 pillars and 320 piles completed…see in pics# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro Project: 9 pillars and 320 piles completed…see in pics# agranews

133

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो #AgraMetro के पिलर खड़े हुए तो दिखाई दी प्रोजेक्ट की स्पीड. चार महीने में नौ पिलर और 320 पाइल्स का निर्माण कार्य पूरी. फोटोज में देखिए काम की गति

चार महीने में 320 पाइल्स और 9 पियर रेडी
आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट #AgraMetro का काम तेज स्पीड से चल रहा है. पिछले साल 6 दिसंबर को शिलान्यास के साथ ही इस प्रोजेक्ट की गति तेज कर दी गई है. आगरा मेट्रो के अनुसार आगरा को विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा देने के लिए आगरा मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य तेज़ गति से जारी है. अब तक 320 पाइल, 24 पाइल कैप और 9 पियर का निर्माण पूरा हो चुका है. बता दें कि इस समय फतेहाबाद रोड पर आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट का काम चल रहा है. छह किलोमीटर के दायरे में सबसे पहले काम किया जा रहा है. इसमें तीन स्टेशन एलीवेटेड होंगे जबकि तीन अंडरग्राउंड बनाए जाएंगे.

आगरा मेट्रो 8379 करोड करोड का प्रोजेक्ट
आगरा मेट्रो के 8379 करोड के प्रोजेक्ट में पहले कॉरीडोर पर 4984 करोड खर्च किया जाएगा।
आगरा और कानपुर मेट्रो के डिब्बे के लिए बिड की गई रिपोर्ट के अनुसार बॉम्बार्डियर कंपनी को 67 मेट्रो ट्रेन के डिब्बे, ट्रेन कंट्रोल और सिगनलिंग के लिए अनुबंध किया गया है। आगरा के लिए 28 मेट्रो ट्रेन हैं, एक ट्रेन में 900 से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे। पहले फेज के लिए कंपनी द्वारा ट्रेन के डिब्बे बनाए जाएंगे, यह कंपनी ट्रेन के डिब्बे हैदराबाद में तैयार करेगी।

2 कॉरिडोर बनेंगे
पहला कॉरिडोर सिकंदरा से ताज पूर्वी गेट तक होगा, यह 14 किलोमीटर का होगा और 13 स्टेशन होंगे। दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक 15 . 40 किलोमीटर तक का होगा। इसमें 14 स्टेशन होंगे और ये सभी एलिवेटेड होंगे। आगरा मेट्रो रेल परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार की संयुक्त कंपनी लखनउ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम करेगी। यह कंपनी आगरा में मेट्रो ट्रेन के लिए ट्रैक, स्टेशन से लेकर ट्रेन चलाने का काम करेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!