आगरालीक्स… आगरा में नाइट कर्फ्यू से पहले चौराहों पर भीड, अपने घर को लौट रहे लोग, रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू, क्या हैं नियम.
आगरा में आज रात नौ बजे से नाइट कर्फ्यू लग जाएगा, इसके बाद आम लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। बेवजह घर से बाहर निकलने वाले लोगों पर सख्ती की जाएगी। चौराहों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। बाहर निकलने का कारण पूछा जाएगा।
500 रुपये का चालान और मुकदमा
नाइट कर्फ्यू में बेवजह बाहर निकलने वाले लोगों का 500 रुपये का चालान किया जाएगा। इसके साथ ही महामारी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। नाइट कर्फ्यू को लेकर रात नौ बजे के बाद पुलिस सख्ती करेगी।
इन्हें नाइट कर्फ्यू में मिलेगी छूट
स्वास्थ्य सेवाएं संचालित रहेंगी और डयूटी से संंबंधित आवागमन जारी रहेगा
रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर आने जाने वाले यात्री आ जा सकेंगे, उन्हें रेलवे और बस की टिकट दिखानी होगी, यह टिकट की पास का काम करेगी।
सभी प्रकार के माल वाहक वाहनों का आवागमन होगा
सफाई स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति रेलवे रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी आ जा सकेंगे
मंडी से होने वाला थोक कारोबार निर्धारित समय तक संचालित होगा
सभी प्रकार के बडे निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस वे सहित अन्य जारी रहेंगे
सरकारी और गैर मीडिया एवं न्यूज रिपोर्टिंग संस्थान, इन कार्यालयों के रात्रि कालीन कर्मचारी प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे, आईडी कार्ड ही पास का काम करेगा
औद्योगिक ईकाईयों में नाइट डयूटी करने वाले कर्मचारियों को परिचय पत्र दिखाने पर आने जाने की अनुमति दी जाएगी।