आगरालीक्स…(29 November 2021 Agra News) आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के फोटोज देखिए. तेज गति के साथ जारी है निर्माण. तीनों ऐलिवेटेड स्टेशन आने लगे शेप में. अब तक इतना हो चुका काम पूरा
तेज गति से चल रहा मेट्रो प्रोजेक्ट
ताजनगरी में तेज गति के साथ विश्वस्तरीय मेट्रो निर्माण का कार्य किया जा रहा है। प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से जामा मस्जिद के बीच बन रहे प्रयोरिटी कॉरिडोर के ऐलिवेटिड सेक्शन में अब तक 658 पाइल, 146 पाइलकैप एवं 131 पियर (पिलर) का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही वायाडक्ट निर्माण के लिए तेज गति के साथ यू गर्डर परिनिर्माण का काम किया जा रहा है। बता दें कि ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच बन रहे प्रथम कॉरिडोर के प्रायॉरिटी सेक्शन में 3.2 कि.मी. लंबे ऐलिवेटिड भाग के लिए सिविल निर्माण कार्य जारी है। ऐलिवेटिड भाग में कुल 684 पाइल, 171 पाइलकैप एवं 171 पियर (पिलर) का निर्माण किया जाना है, जिसमें 658 पाइल, 146 पाइलकैप एवं 131 पियर (पिलर) का निर्माण पूरा कर लिया गया है। वहीं, वायाडक्ट निर्माण के लिए अबतक 15 यू गर्डर एवं 41 पियरकैप का परिनिर्माण पूरा कर लिया गया है।

95 डबल टी गर्डर का निर्माण पूरा
ऐलिवेटिड भाग के सभी तीनों स्टेशन (ताज ईस्ट गेट- बसई- फतेहाबाद रोड) भी अब आकार लेने लगे हैं। ताज ईस्ट गेट एवं बसई मेट्रो स्टेशन पर कॉन्कोर्स निर्माण के लिए डबल टी गर्डर परिनिर्माण कार्य के बाद प्लेटफॉर्म निर्माण का कार्य किया जा रहा है। वहीं, फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन के कॉन्कोर्स निर्माण के लिए हॉरिजोंटल बीम की कास्टिंग का काम किया जा रहा है। बता दें कि तीनों ऐलिवेटिड स्टेशन के लिए कुल 144 डबल टी गर्डर में से 95 डबल टी गर्डर का परिनिर्माण पूरा कर लिया गया है।

आगरा मेट्रो का इतना होगा काम
गौरतलब है कि ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे। 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है। इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे। वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन ऐलीवेटिड होंगे।

- 29 November 2021 Agra News
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra Metro
- Agra Metro Project
- Agra Metro Projects in Photos: All three elevated stations started coming in shape...#agranews
- Agra metro stations
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Metro in agra
- Metro work in Agra