आगरालीक्स…(UPDATE NEWS) आगरा में प्रेम कहानी का दुखद अंत. जहर खाकर चलती ट्रेन से कूदे प्रेमी—प्रेमिका. दोनों की मौत…
थाना सैंया का मामला
मोहब्बत चीज ही ऐसी है, अगर किसी से हो जाए तो उसके अलावा कुछ अच्छा नहीं लगता. साथ न मिलने पर प्रेमी जान तक देने से भी नहीं चूकते. कुछ ऐसा ही हुआ आगरा में सोमवार को. आगरा के थाना सैंया क्षेत्र स्थित जाजऊ रेलवे स्टेशन के आउटर पर प्रेमी—प्रेमिका गंभीर हालत में ट्रैक पर पड़े हुए थे .प्रेमी प्रेमिका जहर खाकर चलती ट्रेन से कूद गए थे. दोनों ने खुद को दुपट्टे से बांध लिया था. रेलवे ट्रैक आउटर पर दोनों को लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया है. पहले दोनों को सैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन बाद में इन्हें एसएन भेज दिया गया जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.
दोनों की हुई पहचान
इधर पुलिस ने दोनों की पहचान कर ली है. युवती कागारौल की रहने वाली है जबकि युवक राजस्थान के बसई नबाब का रहने वाला है. जीआरपी और आरपीएफ को भी इसकी सूचना दी गई है. दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.