आगरालीक्स.. आगरा मेट्रो की पटरी गिटटी रहित होगी, इसके लिए 530 करोड के टेंडर निकाले गए हैं, तकनीकी जांच के बाद छह कंपनियों के टेंडर पास हो गए हैं। इसमें से सबसे कम लागत पर ट्रैक निर्माण करने वाली कंपनी को ठेका दिया जाएगा।इसमें से सबसे कम लागत पर ट्रैक निर्माण करने वाली कंपनी को ठेका दिया जाएगा।
आगरा में 8379 करोड से मेट्रो चलनी है, इसके लिए ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा और आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दो कॉरीडोर बनाए जाने हैं। इन कॉरीडोर को ब्लास्टलेस यानी गिटटी रहित बनाया जाएगा, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
टेक्निकल बिड में 6 कंपनी पास
आगरा मेट्रो के ब्लास्टलेस ट्रैक के लिए हुई टेक्निकल बिड में छह कंपनियां पास हो गईं हैं। इसमें से जिस फर्म ने सबसे कम बोली लगाई होगी उसे काम दिया जाएगा।
48 महीने में बेस करना है तैयार
ब्लास्टलेस ट्र्रेक का काम जिस कंपनी को मिलेगा उसे 48 महीने में बेस तैयार करना है। ब्लास्टलेस ट्रैक में कांक्रीट का स्लैब डाला जाता है, यह बेस कभी टूटता नहीं है।