आगरालीक्स..ताजमहल में अतरंगी रे मूवीके रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार और सारा अली खान पहुंच गए हैं, फोटो में देखें, अक्षय कुमार और सारा खान.

वैलेंटाइन पर रिलीज होने जारही मूवी अतरंगी रे की शूटिंग के लिए अक्षय कुमार और सारा अली खान सोमवार सुबह शिल्पग्राम पहुंचे। यहां से गोल्फ कार्ट से सुरक्षा कर्मियों के घेरे में वे ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचे। सर्द हवा और धूप का आनंद लेते हुए ताजमहल पहुंचे। सर्दी के चलते अक्षय कुमार ग्रे रंग का पुलओवर और सारा खान सफेद रंग का पुलओवर पहनी हुईं थी।

एक झलक के लिए पर्यटकों की भीड, सीआइएसएफ जवानों से मिले
ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रवेश करते ही एक्टर अक्षय कुमार ताजमहल की सुरक्षा में लगे सीआइएसएफ के जवानों से मिले, उनके साथ फोटो कराए। इसके बाद वे रायल गेट की तरफ गए, धूप भी तेज होने लगी, उन्होंने अपना पुल ओवर उतार दिया। वहीं, ताजमहल में अक्षय कुमार और सारा अली खान के प्रवेश करते ही पर्यटकों की भीड उमड पडी, उनकी एक झलक के लिए लोग दीवाने दिखे, सुरक्षा कर्मियों ने अक्षय कुमार और सारा अली खान को घेरे में ले लिया।

रायल गेट पर रोमांटिक गाने की शूटिंग
अतरंगी रे मूवी में अक्षय कुमार और सारा अली खान के रोमांटिक गाने की शूटिंग होनी है, शूटिंग रायल गेट पर होगी, रायल गेट पर रस्सी बांध दी गई है जिससे शूटिंग के दौरान पर्यटक ना आएं।

रोमांटिक मूवी है अतरंगी रे
अतरंगी रे मूवी की स्टोरी को लेकर मीडिया में चर्चा है, यह रोमांटिक मूवी है । इस मूवी में धनुष सारा अली खान के पति बने हैं लेकिन सारा अली खान को अक्षय कुमार से प्यार हो जाता है। आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही मूवी अतरंगी रे वैलेटाइंन डे पर रिलीज हो सकती है।