आगरालीक्स.. आगरा में तीसरे मेट्रो स्टेशन का काम शुरू हो गया है। आगरा मेट्रो के 30 किलोमीटर के दोनों कॉरीडोर में ब्लास्टलेस ट्रैक पर 150 करोड रुपये खर्च होंगे।
आगरा मेट्रो का पहला कॉरीडोर सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक बनाया जा रहा है। जबकि दूसरा कॉरीडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बनेगा। इस तरह 30 किलोमीटर के दोनों ट्रैक होंगे।
ताजपूर्वी गेट से सिकंदरा कॉरीडोर पर चल रहा काम
आगरा मेट्रो में पहले कॉरीडोर पर ताजमहल पूर्वी गेट से मेट्रो स्टेशन बनाने का काम शुरू हुआ है। यहां ताजमहल पूर्वी गेट, बसई मेट्रो स्टेशन का काम चल रहा है। तीसरा स्टेशन के लिए फतेहाबाद रोड पर काम शुरू हो गया है।
ब्लास्टलेस होगा ट्रैक
आगरा मेट्रो के दोनों ट्रैक ब्लास्टलेस टेक्निक से बनेंगे। दोनों ट्रैक पर 150 करोड रुपये खर्च होंगे, ब्लास्टलेस ट्रैक का काम एलएंडटी को दिया गया है।