नईदिल्लीलीक्स… सऊदी अऱब में भारत समेत 20 देशों की विमान सेवा निलंबित। छह फरवरी को किसान दिल्ली में जाम नहीं करेंगे। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
छह को दिल्ली-एनसीआर में चक्का जाम नहीः टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि छह फरवरी को किसान दिल्ली औऱ एनसीआर में चक्का जाम नहीं करेंगे। किसान अपनी-अपनी जगहों पर ही सड़कें बंद कर चक्का जाम करेंगे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगे। किसान नेता टिकैत ने यह बात एक निजी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन कमजोर नहीं पड़ा है। हमारी लड़ाई लगातार जारी है। टिकैत ने कहा कि हमारा दिल्ली घेरने की योजना नहीं है लेकिन हम किसी दबाव में झुकेंगे भी नहीं। उन्होंवे दिल्ली में हुई हिंसा के मामले में कहा किसानों-जवानो को भिड़वाया गया वह गलत था। अगर सरकार चाहती है कि दबाव में आंदोलन खत्म हो जाएगा, तो वैसा नहीं होगा। बातचीत से ही आंदोलन खत्म होगा। वहीं टिकैत जींद हरियाणा में होने वाली किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए भी रवाना हो गए हैं।
दीप सिद्धू पर एक लाख का इनाम घोषित
गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू समेत तीन लोगों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। एक लाख रुपये के दो अन्य इनामी गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह है। इसके अलावा जजबीर सिंह बूटा सिंह सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर भी पचास हजार का इनाम रखा गया है। सिद्धू पर आरोप है कि उन्होंने गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शनकारियों पर लालकिले पर झंडा फहराने के लिए उकसाया। इसके बाद हिंसा और तोड़फोड़ हुई।
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा
नए कृषि कानून को लेकर दिल्ली में किसान आंदोलन जारी है। किसानों के मुद्दे ने बजट सत्र का माहौल गरमा दिया है। बजट सत्र के तीसरे दिन भी किसानों के मुद्दे पर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के सांसदों ने नारेबाजी की। कुछ देर बाद किसानों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच बातचीत की सहमति बनी लेकिन फिर हंगामा होने पर सभापति ने आप के सांसद संजय सिंह समेत तीन सांसदों को निलंबित करते हुए कार्रवाही स्थगित कर दी।
सऊदी अरब ने भारत समेत 20 देशों की विमान सेवा निलंबित की
सऊदी अरब सरकार ने भारत-पाकिस्तान समेत 20 देशों की हवाई यातायात को स्थगित कर दिया है। केवल देश में वही लोग प्रवेश कर पाएंगे जो नागरिक है राजनयिक और उनके परिजन हैं। यह आदेश आज बुधवार से लागू हो गया है। सऊदी अरब सरकार ने यह फैसला कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है।