Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra Metro Update: Changing the landscape of the city…see in the photos…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro Update: Changing the landscape of the city…see in the photos…#agranews

334

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट से शहर का नजारा बदल रहा है. तीनों एलिवेटेड स्टेशन तेजी से ले रहे आकार. एमजी रोड पर भी जब बीच रोड पर ऊपर से गुजरेगी मेट्रो तो दिखेगा खूबसूरत नजारा…देखें फोटोज

आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट से शहर का नजारा बदल रहा है. मेट्रो रेल प्रोजेक्ट तेसी से चल रहा है. प्राथमिकता कॉरिडोर में एलिवेटेड स्टेशन जैसे ताज ईस्ट गेट, बसई और फतेहाबाद रोड तेजी से आकार ले रहे हैं और पीईबी (प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग) का उपयोग करके स्टेशनों में राफ्टर (स्टेशन की छत के लिए एक प्रकार का समर्थन) स्थापित किया जा रहा है. फतेहाबाद रोड यानी वीआईपी रोड का नजारा मेट्रो प्रोजेक्ट से पूरी तरह से बदल गया है. लोगों की छतों से मेट्रो प्रोजेक्ट का ट्रैक दिखाई दे रहा है. इसके अलावा जब यहां से मेट्रो निकलेगी तो मेट्रो का सफर करने वालों को ताजमहल का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिलेगा.

अंडरग्राउंड स्टेशनों के लिए भी काम तेज
आगरा में अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए भी काम तेज गति से चल रहा है. आगरा फोर्ट स्टेशन, आगरा कॉलेज, दिल्ली गेट और आरबीएस कॉलेज पर बनने जा रहे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए काफी तेजी से काम हो रहा है. दिन रात वर्कर्स यहां काम में जुटे रहते हैं. इस काम की गति अब काफी तेज हो गई है, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आगरा में मेट्रो अपने नियत समय पर चलेगी. आगरा मेट्रो के पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह स्टेशन बनाए जाने हैं. इनका काम पूरा होने के बाद अप्रैल 2024 तक ट्रायल होना है और बाकी के स्टेशनों का काम 2026 तक पूरा किया जाना है.

दूसरे कॉरिडोर में एमजी रोड का बदलेगा रूप
आगरा का एमजी रोड शहर की धड़कन है. एमजी रोड शहर को ख्ूाबसूरत बनाता है. ऐसे में आगरा मेट्रो के भी सात स्टेशन एमजी रोड पर प्रस्तावित हैं. एमजी रोड मेट्रो कब चलेगी ये तो समय ही बताएगा लेकिन जब चलेगी तो यहां का नजारा खूबसूरत होगा. नीचे वाहन दौड़ेंगे तो ऊपर से मेट्रो निकलेगी. आगरा के एमजी रोड पर प्रस्तावित सात स्टेशन दूसरे कॉरिडोर में हैं. आगरा मेट्रो का यह दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से शुरू होगा जो कि सदर से आगरा के एमजी रोड होता हुआ बाईपास से कालिंदी विहार तक जाएगा.

एमजी रोड पर बनेंगे सात स्टेशन
सदर
कलक्ट्रेट
सुभाष पार्क
आगरा कॉलेज
हरीपर्वत
संजय प्लेस
दीवानी

दूसरा कॉरिडोर पूरी तरह से एलिवेटेड होगा. यह आगरा कैंट से शुरू होगा जिसका पहला स्टेशन आगरा कैंट होगा तो दूसरा एमजी रोड पर सदर होगा. इसके बाद कलक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कॉलेज, हरीपर्वत, संजय प्लेस और दीवानी पर भी मेट्रो के स्टेशन बनेंगे. इसके बाद मेट्रो नेहरू नगर से होती हुई जाएगी जिसका अगला स्टेशन सुल्तानगंज की पुलिया होगा, इसके बाद कमला नगर, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, आगरा मंडी, कालिंदी विहार बनेंगे. भविष्य में प्रतापपुरा पर भी मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!