Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Coaching operator cheated 4.50 lakh rupees in the name of getting B.Ed, arrested…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Coaching operator cheated 4.50 lakh rupees in the name of getting B.Ed, arrested…#agranews

205

आगरालीक्स…आगरा में एक कोचिंग संचालक ने तीन लोगों को बीएड कराई. उनसे 4.50 लाख रुपये भी ले लिए. बिना परीक्षा के दे दी फर्जी मार्कशीट…मुकदमा दर्ज

आगरा में एक कोचिंग संचालक द्वारा बीएड कराने के नाम पर 4.50 लाख रूपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी द्वारा दी गई मार्कशीट फर्जी निकली जिसके बाद पीड़ित ने थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक को अरेस्ट कर लिया है.

ये है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार जगदीशपुरा क्षेत्र में जितेंद्र कुमार पांडे नाम का व्यक्ति रहता है जो कि घर में ही कोचिंग चलाता है. इसी मोहल्ले में रामकिशन रहते हैं. वर्ष 2010-11 में रामकिशन की जितेंद्र पांडे से अपने बेटे की कोचिंग को लेकर बात हुई थी. जितेंद्र ने बताया कि वह बीएड भी कराता है और उसके अल्पसंख्यक वर्ग के कॉलेजों में अच्छे संबंध हैं. इस पर रामकिशन ने अपनी दो बेटियों और दामाद को बीएड कराने के लिए कहा. आरोप है जितेंद्र ने बीएड कराने के नाम पर उनसे 4.50 लाख रूपये ले लिया. सालभर रामकिशन परीक्षा की प्रतीक्षा करते रहे. परीक्षा हो गई लेकिन उनके पास इसकी कोई सूचना नहंी आई. बाद में जितेंद्र ने रामकिशन को बीएड की मार्कशीट लाकर दे दी.

रामकिशन को शक हुआ कि मार्केशीट फर्जी है. इस पर उसने अपने रूपये मांगे लेकिन जितेंद्र लगातार बहाना बनाता रहा और अब वह कोचिग बंद करके कहीं और चला गया है. रामकिशन ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने सोमवार को जितेंद्र कुमार पांडे को अरेस्ट कर लिया. वह अंशल कोर्टयार्ड, दहतोरा थाना सिकंदरा का रहने वाला है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

error: Content is protected !!