आगरालीक्स.. में मेट्रो के निर्माण की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, एडीए में मेट्रो का प्रशासनिक कार्यालय खुलेगा, ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक पहले कॉरीडोर के लिए जमीन मिल गई है। मेट्रो का कार्य शुरू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अनुमति का इंतजार है, इसके बाद ही मेट्रो का कार्य शुरू होगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 किलोमीटर लंबे रूट पर पहले चरण में छह किलोमीटर का पैच तैयार होगा। इसमें तीन एलीवेटेड और तीन मेट्रो स्टेशन भूमिगत होंगे। ताज ईस्ट से जामा मस्जिद के बीच क्लीयरेंस मिलने के बाद काम शुरू होना है। कानपुर मेट्रो के साथ आगरा मेट्रो को भी दिसंबर 2021 तक चलाने की तैयारी है। कुमार केशव, प्रबंध निदेशक, यूपीएमआरसी का मीडिया से कहना है कि आगरा मेट्रो के डिपो की जमीन मिल गई है। दस एकड़ जमीन डिपो के लिए ली गई है। मेट्रो का प्रशासनिक कार्यालय एडीए में फाइनल हो गया है।
आगरा मेट्रो
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत 8379 करोड़ रुपये है।
शहर में तीस किमी लंबा ट्रैक होगा और तीस स्टेशन होंगे।
दोनों कॉरीडोर पर 22 स्टेशन एलीवेटेड और आठ स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे।
आगरा मेट्रो में तीन कोच होंगे। एक की कीमत 11 करोड़ रुपये होगी।
दोनों रूट पर तीस ट्रेनों का संचालन होगा।