आगरालीक्स.. आगरा में 14 मार्च से मलमास लग रहा है, एक माह तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे, अब अप्रैल में मांगलिक कार्य होंगे।
14 मार्च से 13 अप्रैल तक सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से मीन मलमास रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस दौरान शादी आदि मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। इसके बाद एक जुलाई से देवशयनी एकादशी से देव सो जाएंगे। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी को देव उठेंगे। इस दौरान फिर मांगलिक व शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। साल के अंत में 15 दिसंबर से धनु मलमास लग जाएगा।
शास्त्रों में इस माह को अतिरिक्त होने के कारण मलिन मानते हैं। इस कारण से इस दौरान सभी शुभ कार्य जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह और अन्य सामान्य संस्कार जैसे गृह प्रवेश, नए बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी आदि आमतौर पर करने से बचा जाता है। मलिन मानने के कारण ही इसका नाम मलमास पड़ा है।
विवाह मुहूर्त
अप्रैल- 16 , 17, 20, 25, 26 व 27 तक।
मई – 1, 2, 4, 5, 6 , 10, 13, 14, 15, 17, 18 , 19, 23, 24 व 29 तक।
जून – 13 से 16 जून तक, 27 से 30 जून तक।
नवंबर – 25, 26 व 30 तक।
दिसंबर – 1, 7, 9, 10, 11 तक।