आगरालीक्स ….मुस्कुराइए, आप आगरा में हैं। आगरा को तीन और मेट्रो मिल गई हैं। आगरा में छह महीने बाद छह मेट्रो दौड़ती हुई दिखाई देंगी। आप मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे।

आगरा में मेट्रो के पहले कॉरीडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह किलोमीटर का मेट्रो ट्रैक तैयार किया जा रहा है। आगरा किला से जामा मस्जिद तक सुरंग में ट्रैक तैयार की गई है। ताजमहल पूर्वी गेट से आगरा किला के बाद मेट्रो स्टेशन भी आकार लेने लगे हैं।
छह मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी
आगरा को दो मेट्रो ट्रेन मिली थी, सूरत से तीन और मेट्रो ट्रेन मिल गई हैं। अब मेट्रो ट्रेनों की संख्या पांच हो गई है। अभी एक मेट्रो और मिलनी है। इस तरह आगरा को छह मेट्रो मिल जाएंगी और आगरा में छह मेट्रो ट्रेन दौड़ेंगी।
इसी साल दिसंबर से शुरू होगा मेट्रो का सफर
उत्तर पदेश मेट्रो कारपोरेशन इसी साल दिसंबर में आगरा मेट्रो का संचालन शुरू कर देगा। आगरा मेट्रो ताजमहल पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक छह किलोमीटर में चलाई जाएगी। इसके लिए ट्रैक भी तैयार हो चुका है, मेट्रो का ट्रायल भी शुरू होने वाला है।