आगरालीक्स…. आगरा मेट्रो में रिकॉर्ड 40 हजार लोगों ने एक दिन में की यात्रा, अब मेट्रो के स्टेशनों पर पार्किंग की भी सुविधा। अगले महीने से एमजी रोड पर बनेगा मेट्रो ट्रैक, वीडियो देखें। ( Agra Metro latest news )
आगरा मेट्रो का संचालन मनकामेश्वर मंदिर से ताजमहल पूर्वी गेट तक किया जा रहा है। इसमें छह स्टेशन हैं और छह किलोमीटर की दूरी में मेट्रो चल रही है। मेट्रो से यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है इसमें ऐसे लोगों की संख्या अधिक है जो मेट्रो को देखना चाहते हैं। इसके लिए सबसे ज्यादा परेशानी पार्किंग को लेकर हो रही थी।
हर स्टेशन पर पार्किंग ( agra Metro journey )
आगरा मेट्रो के तीन स्टेशन भूमिगत हैं और तीन एलिवेटेड हैं। भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर चार पहिया पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है, जबकि एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन के नीचे पार्किंग की जगह दी गई है, जहां टू व्हीलर खड़े हो सकते हैं।
40 हजार लोगों ने की यात्रा ( Agra Metro parking, fare , Timing & Route )
आगरा मेट्रो में लोग परिवार के साथ यात्रा करने के लिए पहुंच रहे हैं। इससे हर रोज यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, एक दिन में 39616 यात्रियों ने आगरा मेट्रो की यात्रा की, यह बड़ी संख्या है। छह स्टेशन का किराया 20 रुपये और एक स्टेशन के लिए टिकट 10 रुपये की है। लोग आगरा मेट्रो में यात्रा करने के साथ ही वीडियो बना रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं।