Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra Metro’s second station also came in shape, you will be shocked if you see the photos…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Metro’s second station also came in shape, you will be shocked if you see the photos…#agranews

184

आगरालीक्स…(25 November 2021 Agra News) आगरा मेट्रो के काम की गति फोटोज में देखेंगे तो चौंक जाएंगे. दूसरा स्टेशन भी आया शेप में. प्लेटफार्म लेवल का चल रहा काम. मेट्रो बढ़ाएगी ताज की खूबसूरती.

दूसरा स्टेशन भी शेप में आने लगा
आगरा में मेट्रो का काम बहुत तेज स्पीड से चल रहा है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फतेहाबाद रोड का लुक पूरी तरह से बदल गया है. मेट्रो के यहां तीन स्टेशन ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद रोड पर काम चल रहा है. ताज पूर्वी गेट के प्लेटफार्म लेवल का काम तेजी पर है तो वहीं दूसरा स्टेशन यानी बसई स्टेशन भी अब पूरी तरह से शेप में आना शुरू हो गया है. यहां का प्लेटफार्म लेवल का काम शुरू कर दिया गया है.

प्रोजेक्ट की स्पीड बहुत तेज
आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट इस समय बहुत स्पीड से चल रहा है. प्रोजेक्ट के कारण फतेहाबाद रोड का लुक पुरी तरह से बदल गया है. कानपुर में मेट्रो का ट्रायल होने के बाद अब आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट की स्पीड भी बहुत तेज कर दी गई है. फिलहाल आगरा मेट्रो के ताजपूर्वी गेट से बसई स्टेशन के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए यू गर्डर रखे जा रहे हैं. अभी तक 15 से अधिक यू गर्डर रखे जा चुके हैं. बता दें कि 12 नवंबर, 2021 की शाम उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव द्वारा यू गर्डर के परिनिर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. इसके बाद आगरा मेट्रो द्वारा शनिवार रात तक 4 यू गर्डर का सफलतापूर्वक परिनिर्मण किया जा चुका है.

अब अंडरग्राउंड होगा काम
आगरा में अभी तक ऐलिवेटेड मेट्रो स्टेशंस का काम चल रहा है लेकिन जल्द ही तीन अंडरग्राउंड स्टेशंस ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. ये तीनों ही स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे. ऐसे में आगरा में प्रायरिटी तौर पर छह स्टेशन ताज पूर्वी गेट, बसई, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद पर काम सबसे पहले पूरा​ किया जाएगा.

कानपुर के बाद आगरा मेट्रो का ट्रायल
बता दें कि हाल ही में कानपुर मेट्रो का ट्रायल किया जा चुका है. आगरा मेट्रो की स्पीड भी बहुत तेज है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वर्ष तक आगरा मेट्रो का भी ट्रायल कर दिया जाएगा. आगरा मेट्रो का ट्रायल ताज के पूर्वी गेट से जामा मस्जिद तक किया जाएगा. हालांकि अभी इसमें काफी समय है लेकिन मेट्रो प्रोजेक्ट की स्पीड जिस हिसाब से है उस हिसाब से उसका तय समय पर ट्रायल हो जाएगा.

आगरा मेट्रो एक नजर
गौरतलब है कि ताजनगरी आगरा में 29.4 कि.मी. लंबे दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें कुल 27 स्टेशन होंगे. 14 कि.मी. लंबे प्रथम कॉरिडोर का निर्माण ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच किया जा रहा है. इस कॉरिडोर में 13 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 6 एलीवेटिड जबकि 7 भूमिगत स्टेशन होंगे. वहीं, आगरा कैंट से कालिंदी विहार के मध्य लगभग 16 कि.मी. लंबे दूसरे कॉरिडोर में 14 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसके सभी स्टेशन ऐलीवेटिड होंगे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!