Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Now the new name of Mughal Road is Maharaja Agrasen Marg, Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Now the new name of Mughal Road is Maharaja Agrasen Marg, Agra…#agranews

343

आगरालीक्स…(25 November 2021 Agra News) आगरा के एक और रोड का नाम बदला गया..मेयर नवीन जैन बोले—अब मुगल रोड नहीं महाराजा अग्रसेन मार्ग कहें…इन मार्गों के भी नाम भी बदलने के हो चुके है प्रस्ताव पास

मेयर ने किया लोकार्पण
आगरा में गुरुवार को मुगल रोड का नाम महाराजा अग्रसेन मार्ग रख दिया गया है. मेयर नवीन जैन ने वैश्य समाज की बहुत समय से मुगल रोड का नाम बदल कर महाराजा अग्रसेन जी के नाम रखे जाने की मांग को मानते हुए आज शिवशंकर सेवा सदन, कमलानगर पर महाराजा अग्रसेन मार्ग का लोकार्पण किया. मुगल रोड के स्थान पर महाराजा अग्रसेन मार्ग की पट्टिका लगाई गई. मेयर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर इसके फोटो शेयर करते हुए कहा हभी है कि अब मुगल रोड नहीं महाराजा अग्रसेन मार्ग कहें. इस अवसर पर बल्केश्वर मण्डल अध्यक्ष ब्रज किशोर अग्रवाल, सुनील विकल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद हरिओम गोयल, पार्षद अमित अग्रवाल ‘ग्वाला’, पार्षद रवि शर्मा, पार्षद सविता अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राकेश जैन, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, चन्द्रेश गर्ग आदि मौजूद रहे.

May be an image of 6 people, people standing and flower

इन स्थानों के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव हो चुके हैं पास
इससे पहले 27 सिंतबर को नगर निगम के सदन में कई मार्गों के नाम बदलने के प्रस्ताव पहले से ही पास हो चुके हैं. इनमें घटिया आजम खां मार्ग को अब स्वर्गीय अशोक सिंघल मार्ग के नाम से प्रस्ताव पास किया गया था. इसके अलावा शमशाबाद रोड पर कहरई मोड़ चौराहा का नाम शहीद कौशल कुमार रावत, शास्त्रीपुरम चौराहा का नाम भगवान चित्रगुप्त चौराहा, किदवई पार्क से पुराने पोस्ट ऑफिस राजा मंडी मार्ग का नाम 1857 की लड़ाई के नायक व स्वतंत्रता सेनानी तात्यां टोपे मार्ग, दीवानी चौराहा के समक्ष कांजी हाउस का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मवेशी गृह रखने का प्रस्ताव दिया जा चुका है. ये प्रस्ताव पास हो चुके हैं. इसके अलावा गढ़ी भदोरिया रोड के तिराहे पर एक भव्य बौद्ध स्तूप बनाने, जीवनी मंडी से बेलनगंज पंजाब नेशनल बैंक को जाने वाले मार्ग का नाम समाजसेवी एवं जाटव महा पंचायत के सरपंच रहे स्वर्गीय श्री देवी प्रसाद आजाद मार्ग, सुल्तान गंज चौराहा का नाम स्वर्गीय सत्य प्रकाश विकल्प चौक तथा मधु नगर चौराहा का नाम महाराजा सूरजमल चौक रखे जाने का प्रस्ताव रखा गया था जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!