Thursday , 11 December 2025
Home agraleaks Agra moving towards becoming corona free#agranews
agraleaksHealthसिटी लाइवहेल्थ

Agra moving towards becoming corona free#agranews

आगरालीक्स(07 September 2021 Agra News)… मथुरा के बाद अपना आगरा भी कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है. आगरा में मंगलवार को कोरोना..

सात दिन से नहीं मिला कोई नया मरीज
आगरा में एक सितंबर से सात सितंबर तक कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला है। प्रशासन ने मंगलवार को जो आंकड़े जारी किए, उसके मुताबिक, #Agra में पिछले 24 घंटे में 6450 सैंपल लिए गए। इनमें कोई नया मरीज नहीं मिला। अब तक 25748 #Covid19 मरीजों में से 25283 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। अभी भी सक्रिय मरीजों की संख्या सात है।

प्रशासन ने मंगलवार को आंकड़े जारी किए

अब 14 तारीख का इंतजार
अगर 14 दिन तक कोविड का कोई नया मरीज नहीं मिलता है तो आगरा को कोरोना मुक्त घोषित ​कर दिया जाएगा। ऐसे में अब 14 सितंबर तक का इंतजार है। अगर 14 सितंबर तक कोई नया केस नहीं मिला तो कोरोना मुक्त करने की घोषणा डीएम कर सकते हैं। हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों से लगातार मास्क पहनने की अपील कर रहा है। कोरोना से बचाव के लिए यही एकमात्र सुरक्षा कवच है।

मथुरा को सोमवार को घोषित किया गया था
मथुरा के कोविड प्रभारी ने सोमवार को मथुरा जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया था। उनके अनुसार, पिछले 14 दिन में एक भी नया केस नहीं आया था। सक्रिय मरीज भी नहीं थे।

डेंगू के मरीजों के घर के आसपास करा रहे फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने मंगलवार से फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव उन मोहल्लों, कॉलोनियों में शुरू करा दिया है, जहां से डेंगू के मरीज मिले हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। खांसी, बुखार, जुकाम के मरीजों का सर्वे गांवों, कॉलोनियों में किया जा रहा है। इनकी एक सूची तैयार की जा रही है।

Related Articles

हेल्थ

Follicular Cysts: Consult Dr. Khyati at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…अंडाशय में थैली (गांठ) क्यूं बनती है और क्या है उपचार..आगरा के...

हेल्थ

Agra Video News: JCCON-2025 will discuss issues of old age and a happy ending to years of life…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देश—विदेश के डॉक्टर बुजुर्गों के इलाज पर चर्चा के लिए...

हेल्थ

Adenomyosis- Consuld Dr. Purnima Singh at Pushpanjali Hospital, Agra

आगरालीक्स…गर्भाशय की सूजन से हैं परेशान. आगरा के पुष्पांजलि हॉस्पिटल में स्त्री...

हेल्थ

Atherosclerosis-Consult Cardiologist Dr. Manish Sharma at Pushpanjali Hospital

आगरालीक्स…धमनियों का संकरा होना एक गंभीर स्थिति. बेहतर उपचार के लिए पुष्पांजलि...

error: Content is protected !!