Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Fight for platelets, demand increased rapidly in five days#agranews
agraleaksHealthटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समथुरासिटी लाइवहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Fight for platelets, demand increased rapidly in five days#agranews

161

आगरालीक्स(07 September 2021 Agra News)….फीरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार से मरने वालों की संख्या 90 पार. जंबो पैक प्लेटलेट्स के लिए आगरा, कानपुर और लखनऊ तक दौड़ रहे तीमारदार. प्लेटलेट्स के लिए मारमारी.

फीरोजाबाद में मरने वालों की संख्या 90 पार पहुंची
आगरा मंडल के जिलों में डेंगू और वायरल बुखार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अकेले फीरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार से मरने वालों की संख्या सोमवार रात तक 90 पार कर चुकी है। ऐसे में अपने मरीज को बचाने के लिए प्लेटलेट्स (आरडीपी/जम्बो पैक) के लिए मारामारी बची है। मरीज को बचाने के लिए तीमारदार फीरोजाबाद से आगरा, कानपुर और लखनऊ तक जा रहे हैं। ब्लड बैंकों में होल ब्लड भी नहीं है।

एसएन से फीरोजाबाद जा रहीं प्लेटलेट्स
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि पिछले सात दिनों में 285 यूनिट आरडीपी व जंबो पैक सप्लाई की गई है। इनमें सबसे अधिक ​फीरोजाबाद में भेजी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस संक्रमण काल में अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं। ताकि मरीजों का जीवन बचाया जा सके।

दूसरी लहर में जो हाल प्लाज्मा के लिए था, वही अब प्लेट्लेटस के लिए
लोक​हितम चेरिटेबल ब्लड बैंक के निदेशक एडवोकेट अखिलेश अग्रवाल ने बताया ​कि कोरोना की दूसरी लहर के समय जैसे प्लाज्मा की जरूरत पड़ने लगी थी, अब वैसे ही हालात प्लेटलेट्स के लिए बन गए हैं। पिछले पांच दिनों में 245 से अधिक प्लेटलेट्स (आरडीपी/जम्बो पैक) मरीजों के तीमारदारों को दी गई हैं। हर दिन इसकी संख्या बढ़ती जा रही है। ब्लड बैंकों में रक्त तक नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिन में प्लेटलेट्स की​ डिमांड में एकदम से काफी इजाफा हुआ है। उनकी कोशिश रहती है कि हर तीमारदार को ब्ल्ड ​या प्लेटलेट्स मिल जाए।

हर पल आ रहे तीमारदार
रक्तदान के क्षेत्र में काम कर रहे रोहित अग्रवाल ने बताया कि डेंगू से पीडि़त लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आगरा के अस्पतालों में आस-पास के जनपदों के मरीज भर्ती हैं, जिन्हें लगातार प्लेटलेट्स (आरडीपी/जम्बो पैक) की आवश्यकता पड़ रही है। एक पल भी ऐसा नहीं है, जब ब्लड बैंक में तीमारदार अपने मरीज के लिए न आ रहे हों। उन्होंने बताया कि ऐसे में कई बार जंबो पैक के लिए सेम ब्ल्ड ग्रुप डोनर को तलाशने में काफी मुश्किल हो जाती है। उन्होंने बताया कि आगरा में प्लेटलेट्स उपलब्ध न होने पर तीमरदार अब कानपुर और लखनऊ तक जा रहे हैंं।

पुलिसकर्मी पेश कर रहे मिसाल
प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करने के लिए पुलिसकर्मी भी सक्रिय हैं। एडीजी आॅफिस में तैनात सिपाही सुंदर​ सिंह और जीआरपी में तैनात सिपाही मोहित शर्मा ने प्लेटलेट्स डोनेट कर मरीज की जान बचाई। सुंदर सिंह ने बताया कि वह अब तक कई बार प्लेटलेट्स डोनेट कर चुके हैं। रक्तदान भी किया है। जब भी किसी को जरूरत होती है तो वह तत्काल पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने साथी पुलिसकर्मियों को भी इसके लिए प्रेरित किया। वह भी अब नियमित रक्तदान और प्लेटलेट्स डोनेट कर रहे हैं। अभी तीन दिन पहले ही इटावा की मरीज के लिए उन्होंने प्लेटलेट्स दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!