आगरालीक्स…(5 January 2022 Agra News) आगरा के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल कोरोना पॉजिटिव. कहा—मेरे संपर्क में आए लोग कराएं जांच. दो जूनियर डॉक्टर भी मिले संक्रमित
आगरा में कोरोना के आंकड़ें लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसकी चपेट में जनप्रतिनिधि भी आना शुरू हो गए हैं. आगरा के मेयर नवीन जैन के बाद आगरा के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद अपने फेसबुक एकाउंट पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि मेरी कोविड -19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है मैंने खुद को घर पर आइसोलेट किया है पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये लोगो से निवेदन है कि आप भी जरूरत पड़ने पर अपनी जांच कराएं औऱ खुद को आइसोलेट करें. इसके अलावा एसएन मेडिकल कॉलेज के दो जूनियर डॉक्टर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई हे.

आगरा में आज पांच जनवरी को कोरोना के रिकॉर्ड 64 केस मिले हैं, एक साथ कोरोना के 64 केस मिलने से खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रेस्पोंस टीमें सक्रिय हो गई हैं। जिन लोगों की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनसे संपर्क किया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा सके और उन्हें अलग किया जा सके।